कोरबा

चिकित्सक व कर्मचारियो पर एफआईआर दर्ज-गैर इरादतन हत्या का मामला

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

* टीम की जांच हुई पूरी
* लगभग साढ़े 3 साल पूर्व घटित हुआ था मामला

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिलान्तर्गत सिविल लाईन रामपुर में एक मरीज की मृत्यु के मामले में जे.के. अस्पताल के संचालक चिकित्सक सहित अन्य के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। वर्तमान थाना सिविल लाईन रामपुर में तत्कालीन चौकी रामपुर थाना सिटी कोतवाली में दर्ज मर्ग क्र. 39/2022 धारा 174 जा.फौ. की जांच पर यह एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार मरीज निवासी ग्राम करनौद थाना बम्हनीडीह, जिला जाजंगीर-चांपा को ईलाज हेतु 13 मार्च 2022 को शाम 5 बजे जे.के. अस्पताल आईटीआई रामपुर कोरबा में भर्ती कराया गया था। यहां कुछ देर बाद 5:32 बजे मरीज की मृत्यु हो गई। जे.के. अस्पताल के संचालक चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारियो के द्वारा लापरवाही पूर्वक ईलाज करने से मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए परिजन शव लेने से इंकार कर दिया गया। रात 10:20 बजे एक कर्मचारी ने रामपुर चौकी में आवेदन दिया।
टीम गठित कर जांच कराई गई
पुलिस ने पंचानों एवं परिजनों के बयान दर्ज किए। मामला गर्माने पर जिला अस्पताल कोरबा के द्वारा जांच हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा मृत्यु लापरवाही पूर्वक ईलाज करने से होना बताया गया। इस टीम में डॉ. श्रीमती सी.के. सिंह (डीएचओ), डॉ. कुमार पुष्पेश (डीएमओ), डॉ. अतिक सिद्धकी (ऍन.ओ. एनएचए) शामिल थे। टीम द्वारा जे.के. अस्पताल के चिकित्सक द्वारा लापरवाही पूर्वक ईलाज करने से मृत होना बताया गया। मर्ग जांच में यह रिपोर्ट मिलने उपरांत जिला लोक अभियोजन अधिकारी कोरबा से पुलिस द्वारा विधिक राय ली गयी। अंत में मरीज की मृत्यु मामले में चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियो के विरुद्ध धारा 304-A, 34-IPC के तहत जुर्म दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button