कोरबा

चोरों की नजर बिजली के खंभों पर, रात के अंधेरे में काट रहें बिजली के खंभे

 

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा शहर के अंदर तुलसी नगर में चोरों का कारनामा सुन आपके कान खड़े हो जाएंगे तुलसी नगर क्षेत्र के नहर किनारे जोड़ा पुल के पास से लायंस उद्यान जाने के रास्ते पर लगे खंभों को गैस कटर की मदद से चोरों ने सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात में काट डाला। जब मोहल्ले वालों ने सुबह उठकर देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। चोरों द्वारा पहले खदानों और बंद कारखानों को निशाना बनाया जाता था परंतु अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चालू बिजली के खंभों को काटकर चोरी की जा रही हैं । जानकारी मिल रही है कि चोरी किए गए सामानो को स्थानीय कबाडीयों द्वारा बड़ी ही बेफिक्री के साथ खरीदी बिक्री की जा रही है और गाड़ियों में भरकर शहर के बाहर भेजा जा रहा हैं।

 कोरबा शहर में चोरी की इस कदर बढ़ गया कि पुलिस भी चोरों पर लगाम लगाने में विफल हो रही है, आखिर कबाड़ चोरों पर पुलिस कब तक अंकुश लगा पाएगी, चोरों का खौफ इस कदर है कि आम जनता के घर कभी भी किसी समय चोरी हो जाए यह डर कोरबा शहर के लोगों में देखने को मिल रहा, अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन किस तरह चोरो एवं कबाड़ माफिया पर अंकुश लगाने में कामयाब होती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button