कोरबा

छत्तीसगढ़ी फिल्म “सरई” के कलाकार पहुंचे निहारिका टॉकीज,

फिल्म को मिल रहा है प्यार के लिए दर्शकों का जताया आभार

कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य यूट्यूबर आनंद दास मानिकपुरी द्वारा पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म “सराई” बनाई है। यह फिल्म 7 जुलाई को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई है। फिल्म के कलाकार दर्शकों को मिल रहे प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताने रविवार को निहारिका टॉकीज पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। मीडियो से चर्चा के दौरान फिल्म के निर्माता,निर्देशक व कलाकार स्वयं आनंद दास मानिकपुरी ने बताया कि वह पहले यूट्यूब बनाया करते थे जिसमें लोगों का भरपूर प्यार मिला. लोगों को कहने पर ही उन्होंने यह पहला प्रयास किया जो यह फिल्म बनाई जिसका अच्छा प्रतिसाद लोगों से मिल रहा हैं । फिल्म की हिरोइन तिलकेजा निवासी अनीता बरेट ने बताया कि वह पहले भी कई एल्बम्स में काम कर चुकी है जिसमें लोगों का भरपूर स्नेह उन्हें मिला है.

फिल्म के सभी कलाकार रविवार को निहारिका टॉकीज पहुंचे थे. फिल्म के कलाकारों को अपने बीच पाकर दर्शक काफी गदगद हुए उन्होंने कलाकारों के साथ खूब सेल्फियां और फोटो खिंचवाई. लोगों से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद के लिए सभी कलाकारों ने दर्शकों का आभार जताया। फिल्म के कलाकारों ने लोगों से आग्रह किया कि जो लोग अभी तक इस फिल्म को नहीं देखे हैं वह अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंचकर इस फिल्म का सपरिवार आनंद उठाएं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button