कोरबा

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक संपन्न

कोरबा (ट्रैक सिटी) 1 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की ओपन थियेटर घंटाघर कोरबा में मासिक बैठक रखी गई।बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि शासन धारा 49(6) को हटाकर केन्द्र के सामान 1 जनवरी 2025 से 2% मंहगाई राहत भत्ता की शीघ्र घोषणा करें। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया गया है लेकिन पेंशनर्स के लिए शासन की ओर से अभी तक घोषणा नहीं होने से पेंशनर्स में आक्रोश हैं। वरिष्ठ पेंशनर्स आर एस चंदेल का 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शाल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। बैठक में संरक्षक डी आर सारथी, प्रवक्ता प्यारेलाल चौधरी ,,अध्यक्ष आर के शर्मा, सचिव आर के वर्मा, एस एस तोमर, नागेश गौ रहा गोपाल प्रजापति, के बी एल स्वर्णकार, पी एल चौधरी, नन्दराम , बाविस्टाले, पी एल चौहान, बसंत तिवारी, रामटहल केसरवानी, दीपचंद श्रीवास, एन के नामदेव, राम बाबर शर्मा, अयोध्या शुक्ला, दिलीप साहू, आदि उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button