कोरबा

किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव।

सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और कृषि विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर और सहज रूप से उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में खरीफ सीजन से पहले जिले में खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के सहकारी समितियों के माध्यम से आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है। शासन की दूरदर्शी योजनाओं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है, जिससे उनकी खेती की तैयारियां सुगम हुई हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा जिले के ग्राम विजयपुर निवासी कृषक शैलेंद्र प्रसाद साहू इसका एक उदाहरण हैं। लगभग साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले शैलेंद्र प्रसाद साहू अपने पुत्र के साथ खेती-किसानी का कार्य करते हैं और कृषि ही उनके परिवार की मुख्य आजीविका का आधार है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए वे कटघोरा स्थित सहकारी समिति पहुंचे, जहां उन्हें आवश्यकतानुसार बीज, 3 बोरी डीएपी एवं 6 बोरी यूरिया आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने बताया कि समिति में निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बिना किसी परेशानी के खाद प्राप्त हो गया, जिससे खेती की तैयारियां समय पर शुरू करने में मदद मिली।शैलेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों की सबसे बड़ी चिंता खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर रहती है, लेकिन अब ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई। शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण सुनिश्चित किए जाने से किसानों को आवश्यक सामग्री समय पर मिल रही है। उन्होंने समिति के कर्मचारियों के सहयोग और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समय पर कृषि आदान सामग्री मिलने से फसल उत्पादन बेहतर होगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा।शैलेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए लगातार उनके हित में निर्णय ले रही है। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और खेती को लेकर नई उम्मीद जगी है। शैलेंद्र प्रसाद साहू ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों से खेती करना आज अधिक सुगम और सम्मानजनक बन गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button