Korba

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता खोलने का अवसर भी नहीं मिलने वाला है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

कोरबा में सरोज पांडेय की जीत पर जताया विश्वास।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत में कहां की भारतीय जनता पार्टी के लिए कोरबा और बस्तर ही नहीं बल्कि सभी सीटे काफी अहम है और हम सभी सीटों को जीतेंगे। भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडे के नामांकन रैली में शामिल होने के लिए कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री कलेक्टर कार्यालय में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा के कार्यों से लोगों में उत्साह है और वे हमें समर्थन दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी हताशा में है इसलिए आए दिन उनके उल्टे सीधे बयान सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता खोलने का अवसर भी नहीं मिलने वाला है। कांकेर जिले में 29 नक्सलियों के मारे जाने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से पांच नक्सली पर 50 लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घातक हथियार भी बरामद किए हैं। इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाक्रम को लेकर भी सवाल उठा रही हैं, यह अपने आप में चिंता की बात है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button