Korba

छुही खदान धंसने से महिला की हुई मृत्यु , बाल-बाल बची दूसरी महिला।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में बसे श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में दो महिलाएं अपने घर की पुताई करने के लिए पास की छुही खदान में छुही निकालने गई थीं। इसी दौरान छुही खदान भर-भराकर सीधे एक महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे महिला दब गई और घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई।

मृत महिला की पहचान उत्तरा बाई राठिया (65 वर्ष) ग्राम चिर्रा निवासी के रूप में की गयी हैं। वह अपने पति हरिहर सिंह राठिया के साथ रहती थीं। घटना के समय वह अपनी एक परिचित महिला के साथ वह छुही निकालने गई थीं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर उत्तरा बाई के शव को बाहर निकाला। मामले में वैधानिक कार्यवाही पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button