कोरबा

जनपद पंचायत पाली में राजीव युवा मितान क्लब की समीक्षा बैठक में शामिल हुए विधायक मोहितराम केरकेट्टा

कोरबा/पाली, ट्रैक सिटी न्यूज़। आज पाली तानाखार के विधायक मोहितराम जनपद पंचायत पाली में राजीव युवा मितान क्लब की समीक्षा बैठक में शामिल हुए,विधायक ने युवाओं को युवा जन कल्याण एवम युवा मितान क्लब की मुख्य उद्देश्य के बारे जानकारी दिए ,विधायक जी ने कहा खेल कूद जीवन का सार है, तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए खेल कूद जरूरी है ,छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारे पूर्वजों के खेल को सहेजने के लिए युवा मितान क्लब योजना प्रारंभ कराए हैं ,जिनकी जिम्मेदारी आप सब युवाओं के ऊपर है , विधायक जी ने कहा की , छत्तीसगढ़ के युवा साथी खेल कूद का आनंद ले रहे है , इस दौरान एसडीएम शिव बनर्जी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र राठौर,युवा मितान क्लब के विधान सभा समन्वयक अमित भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता एवम अनेक प्रतिनिधि कार्यकर्ता एवम राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button