कोरबा

जनपद सदस्य बनते ही अवैध निर्माण पुनः शुरू। राजू खत्री पर पद के दुरुपयोग का आरोप

 

कोरबा,बरपाली(ट्रैक सिटी)। बरपाली के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य राजू खत्री पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है। बरपाली निवासी श्याम प्रसाद रात्रे ने बरपाली तहसीलदार को लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि बरपाली के जनपद सदस्य राजकुमार खत्री उर्फ राजू खत्री द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बरपाली के पहरीपारा में आंगनबाड़ी के बगल में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त मकान का निर्माण राजू खत्री द्वारा पिछले वर्ष से किया जा रहा था जिस पर शिकायत के पश्चात तहसीलदार द्वारा रोक लगा दिया गया था। किंतु अभी वर्तमान में राजू खत्री के जनपद सदस्य बनते ही उक्त मकान का अवैध निर्माण फिर से प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रकार उसके द्वारा शासन के आदेश का अवहेलना करते हुए अपने पद का गलत उपयोग किया जा रहा है। शिकायत में निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाते हुए शासन के आदेश के अवहेलना पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button