Korba

जन्मदिवस के अवसर पर माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंच कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने लिया आशर्वाद , पूजा-अर्चना कर भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण।

कोरबा (ट्रैक सिटी). छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कोरबा स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और अपने जनसेवा के कार्यों में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर आगमन पर मंदिर समिति की ओर से कैबिनेट मंत्री देवांगन का आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रमुख प्रबंधक पं. नमन पांडेय (नन्हा महाराज) एवं मयंक पांडेय ने उन्हें पुष्पगुच्छ व चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। मंत्री देवांगन भी भंडारे में शामिल हुए और लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्तिमय और सौहार्द्रपूर्ण रहा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि माँ सर्वमंगला की कृपा और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने मंदिर समिति सहित समस्त श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर निगम महापौर संजू देवी राजपूत , भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा , गोपाल मोदी, जागेश लम्बा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी, बालकों मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, कोसाबादी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, देवेंद्र पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, दीपिका नगर पालिका अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, निगम पार्षद व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button