बलरामपुर

जल-जनित संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी

बलरामपुर/ ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में जल-जनित संक्रामक बीमारियों एवं अन्य मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगता है, जिससे बचाव एवं रोकथाम हेतु संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी दिशा-निर्देश के संबंध में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सर्व विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले में मौसमी बीमारी की रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए जिला व विकासखण्ड स्तरीय रैपिड रेसपांस टीम का गठन करने, पहुँच विहीन ग्रामों तथा महामारी संभावित ग्रामों की सूची तैयार करने, जल स्रोंतों की अद्यतन जानकारी व शुद्धिकरण की सतत मॉनीटिरिंग करने, स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में महामारी नियंत्रण हेतु आवश्यक दवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जल स्रोतों की नियमित रूप से जल शुद्धिकरण करने, हैंडपंपो में क्लोरीन अथवा क्लोरीन लिक्विड डालने, पहुँच विहीन ग्रामों में आवश्यक दवाई भण्डारण करने, संक्रामक रोगों के मरीज की समुचित उपचार की व्यवस्था करने इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button