कोरबा

तेज रफ्तार वाहन ने तोड़ा बिजली खंभा, पूरे गांव में बिजली सप्लाई ठप्प।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह गांव में बुधवार रात राखड़ परिवहन में लगे तेज रफ्तार वाहन ने बिजली लाइन केबल को तोड़ दिया, जिससे पूरे गांव बिजली की सप्लाई ठप हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि राखड़ डंप करने के बाद वाहन चालक डाला उठाकर तेज रफ्तार में भाग रहा था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसी दौरान वाहन ने विद्युत तार को अपनी चपेट में ले लिया और खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद से गुरुवार सुबह तक गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी, जिससे ग्रामीण रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर राखड़ से भरे वाहनों का परिवहन हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप- नियमों की अनदेखी

ऐसे में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम राखड़ डंप किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों से जान का खतरा भी बना रहता है।

पहले भी 21 बिजली खंभों को तोड़ा था

यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले भी राखड़ डंप में लगे एक वाहन ने गांव के लगभग 21 बिजली खंभों को तोड़ दिया था, जिससे विद्युत विभाग को काफी नुकसान हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके कारण अब दोबारा ऐसी स्थिति बनने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बिजली लाइन टूटने से गांव में न सिर्फ घरों की रोशनी गुल हुई, बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए। मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button