कांकेर

कांकेर पुलिस की कार्रवाई, 20 किलो गांजा के साथ कार से उतरकर भागने वाले महाराष्ट्र के तस्कर गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कांकेर(ट्रैक सिटी)/ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.235 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हुंडई एस्टर कार समेत कुल 6 लाख 52 हजार 580 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम कांकेर बाईपास, आवासपारा और मनकेशरी चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की हुंडई एस्टर कार क्रमांक CG 08 BG 6871 में सवार दो युवक पुलिस को देखकर वाहन से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में एक सफेद प्लास्टिक बोरी और भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। जांच करने पर इन पैकेटों में गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे का वजन कराया, जिसमें एक बोरी से 9.810 किलोग्राम, जबकि दो पैकेटों से क्रमशः 6.230 किलोग्राम और 4.195 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल बरामद गांजे की मात्रा 20.235 किलोग्राम रही, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 410 रुपये बताई गई है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,170 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एस्टर कार जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है, जब्त की है। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 297/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभम मांढरे (20 वर्ष), निवासी किदवई वार्ड, देसाईगंज वाडसा, जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) और समीर पीलारे (22 वर्ष), निवासी जुनी वाडसा, थाना देसाईगंज, जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाकर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button