जांजगीर-चाँपा

जांजगीर-चांपा में रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों पर पैनी नजर; लावारिस बैगों से हथियार बरामद।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर-चांपा(ट्रैक सिटी)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों, यात्रियों और उनके सामान की बारीकी से जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस ने चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात कर रेलवे परिसर के साथ ही ट्रेनों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। खासतौर पर बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी बरती जा रही है।

चेकिंग अभियान के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की लगातार जांच की जा रही है।

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें। किसी भी लावारिस बैग, पैकेट या संदिग्ध वस्तु को छूने के बजाय तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को इसकी सूचना दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति हथियार रखना या उनका परिवहन करना कानूनन अपराध है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे में सफर करते समय किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर यात्रा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षा अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई करना है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सतर्कता और सूचना के माध्यम से रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button