कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पिछले 24 घंटों में थाना कटघोरा, उरगा, दीपका एवं पाली क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए कुल 165 लीटर कच्ची मदिरा जप्त की गई।
इस कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए एवं 04 कथित आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कोरबा पुलिस द्वारा अवैध मादक द्रव्य पदार्थ का निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

