बालोद

जिले में अब तक 01 लाख 80 हजार 240 हेक्टेयर में बोनी कार्य पूर्ण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बालोद (ट्रैक सिटी)/ कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले मेें अब तक 776 मि.मि. वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में क्षेत्राच्छादन का 1,80,215 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित है। जिसके विरूद्ध अब तक 1,80,240 हेक्टेयर मे बोनी की जा चुकी है। जिसमें धान बोता 1,49,477 हेक्टेयर, रोपा 28,210 हेक्टेयर कुल धान 1,77,687 हेक्टेयर है। मक्का 170 हेक्टेयर, कोदो 580 हेक्टेयर, अरहर 243 हेक्टेयर, उड़द 299 हेक्टेयर, मूंग 52 हेक्टेयर, कुल्थी 20 हेक्टेयर, तिल 56 हेक्टेयर तथा सब्जी 1,133 हेक्टेयर सहित कुल 1,80,240 हेक्टेयर में बोनी पूर्ण हो चुकी है, जो लक्ष्य से शत् प्रतिशत है। जुलाई एवं अगस्त माह में अच्छी बारिश होने से खरीफ फसलों की स्थिति सामान्य पाई गई है। उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, बीज एवं उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। जिले के सहकारी समितियों में यूरिया 23,945 मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 6,951 मेट्रिक टन, एम.ओ.पी. 4,701 मेट्रिक टन, एस.एस.पी. 12,594 मेट्रिक टन एवं एन.पी.के. 12,838 मेट्रिक टन कुल 61,028 मेट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण कराया जाकर अद्यतन 57,653 मेट्रिक टन उर्वरकों का वितरण कृषकों को किया जा चुका है, जो भण्डारण के विरुद्ध वितरण 94 प्रतिशत है। कृषकों द्वारा डी.ए.पी. की मांग को ध्यान में रखते हुए डी.ए.पी. के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरकों जैसे एस.एस.पी., एन.पी.के. (12:32:16, 20:20:0:13, 28:28:0, 16:16:16 एवं अन्य) के माध्यम से पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीज एवं उर्वरक के नमूने अधिसूचित परीक्षण प्रयोगशाला को परीक्षण हेतु प्रेषित किया जा रहा है। परीक्षण परिणाम अमानक पाये जाने पर नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button