कोरबा

जिले में अब तक 77.9 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़/ जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 77.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 26 जून को 41.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से दिनांक 26 जून तक कोरबा तहसील में 103.1 मिलीमीटर, करतला में 103.6 मिलीमीटर, कटघोरा में 37.4 मिलीमीटर, पाली में 81.8 मि.मी., पोड़ी-उपरोड़ा में 50.2 मि.मी., दर्री में 90.3 मि.मी. हरदीबाजार में 48.2 मि.मी., और पसान में 46.7 मि.मी. एवं भैंसमा तहसील में 139.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा भैंसमा तहसील में दर्ज हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button