कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेजरा चौक के पास रविवार रात दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थीं। जेजरा चौक के पास दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों को सड़क किनारे पड़ा देख बांगो से लौट रही जिला नगर सेना की टीम ने 112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। आसपास लोगों की मौजूदगी नहीं होने के कारण घायल काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
