कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले ट्रक और बाइक सवार युवक की जबरदस्त टक्कर हुई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा व गंभीर रूप से घायल हो गया, इस हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। आसपास के लोगों द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना कोरबा-चांपा मार्ग में घटित हुई है। जहां ग्राम फरसवानी बस स्टैंड के पास कोरबा से आ रही ट्रक और जमनीपाली से आ रही एक बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा हैं। आसपास के लोगों के द्वारा तत्काल इस घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर मौजूद लक्ष्मी प्रसाद सोनी, राम नारायण सोनी, वीरेंद्र सोनी द्वारा तत्काल घायल को चांपा के नायक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में घायल युवक की पहचान पुलिस के द्वारा दीपेश पटेल पिता भूषण लाल पटेल के रूप में हुई है।

