कोरबा

ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक चालक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत

कोरबा, ट्रैक सिटी। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में दीपका से बलौदा की ओर जा रही ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही ट्रेलर क्रमांक CG 12 AU 5604 का चालक वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।
स्थानीय लोगो ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है वह फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button