रायपुर

डॉ किरणमई नायक ने किया दूसरे कार्यकाल का पदभार ग्रहण

 

रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। छ.ग. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष के कार्यकाल का नवीनीकरण के लिए डॉ किरणमई नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि
इस नये कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अपने कार्यों का विस्तार नये तेवर, नये अंदाज में पूरा करेगी।

इन तीन सालों में 53% प्रतिशत मामले पूर्णतः निराकृत हुए दोनों पक्ष में आने वाले पक्षकारों की संख्या के अनुसार लगभग 11000 से अधिक परिवारों का प्रकरण महिला आयोग के द्वारा अब तक सुना गया है।

मुख्यमंत्री_महतारी_न्याय_रथ के माध्यम से 23 जिलों में कुल 218 दिन, कुल 872 गांव में / ब्लॉकों में / जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से लघु फिल्मों के माध्यम से आम जनता को महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया गया है। “यह रथ दिनांक 28.07.2022 को मुख्यमंत्री निवास स्थान से शुरू होकर दिनांक 06.06.2023 तक लगातार प्रचार करता रहा।

04 संभाग में संभाग_स्तरीय_प्रशिक्षण और रायपुर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण किया गया। जिसमें सभी संभागों में लगभग 1500 ,मास्टर_ट्रेनर और रायपुर संभाग में 700 मास्टर ट्रेनर तैयार किये गए कुल 2200 मास्टर ट्रेनर तैयार किये गए। जिन्हें छ.ग. राज्य महिला आयोग के संबंध में संक्षिप्त जानकारी”, ” साइबर_क्राईम एवं #मानव_तस्करी (AntiHumanTrafficing)” “महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक_उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध तथा प्रतितोष) अधिनियम 2013” “महिला अपराध एवं साक्ष्य एकत्रीकरण” की प्रशिक्षण दिया गया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button