कोरबा

भाजपा जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक माननीय मितुल कोठारी की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन के निर्देशों के अनुरूप की गई है। जिलााध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा जारी सूची में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार प्रदीप सिंह को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि अविनाश दुबे को सहसंयोजक और नीरज ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी में आशा ठाकुर, शारदा यादव, प्रफुल्ल यादव, रामलाल साहू, सुखदेव सिंह, किशोर शर्मा, मोतीलाल, मनोज राठौर, शुभम गोस्वामी एवं अखिल सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
भाजपा जिला संगठन ने नवगठित सोशल मीडिया टीम से संगठन की नीतियों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
जिलााध्यक्ष गोपाल मोदी के हस्ताक्षर से जारी इस सूची के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नई टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button