कोरबा

दंतैल हाथी ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला-इलाज जारी

मरा हुआ समझकर छोड़ कर चल दिया जंगल

बेहोश महिला को लेकर लोग पहुंचे अस्पताल

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात जारी है। मंगलवार को करतला थाना क्षेत्र के ग्राम मदवानी में रहने वाली एक वृद्धा दंतैल हाथी के हमले में बाल-बाल बच गई। बेहोश होने के बाद वृद्ध महिला को मरा हुआ समझकर हाथी वहां से चला गया, जिसके बाद गांववालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला तीजमति डोरी फल बीनने के लिए जंगल में गई थी। यहां उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी को देख महिला भागने लगी, लेकिन वो उससे बच नहीं सकी। हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया। इससे महिला बेहोश हो गई।
दंतैल हाथी महिला को मरा हुआ समझकर वहां से जंगल के अंदर चला गया। आसपास डोरी फल बीन रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से महिला को अस्पताल लेकर आए। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। बताया जा रहा हैं की हाथी के हमले में महिला को अंदरूनी चोट लगी है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button