कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 60 प्रगति नगर वार्ड में अवैध शराब विक्री वार्ड के छोटे-छोटे गली मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री महुआ और देसी राशि की बिक्री की जाती है जिसमें मोहल्ले के वार्ड वासियों बहुत परेशान होते हैं वहीं रहने वाले को परेशानी को सामना करना पड़ता है जगह जगह अब कच्ची शराब की बिक्री हो रही है।
वार्ड में हो रहे अवैध शराब बंदी के लिए दर्री थाना में दर्री थाना निरीक्षक ललित चंद्रा जी को आवेदन दिया गया एवं उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द ही अवैध शराब विक्री पर निजात दिलाया जाएगा उक्त ज्ञापन देने के लिए नारायण ठाकुर तुलसी ठाकुर वार्ड 59 पार्षद वार्ड जनक सिंह राजपूत , तोमेश यादव,अरुण यादव, अवधेश पाशवान, सुभाष पांडेय, प्रमोद रात्रे, लक्ष्मी वैष्णव, विजेंद्र शर्मा,दीपेश जांगड़े रवि साहू, दुर्गा प्रसाद, एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे l

