Korba

दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का फरमान पर रोक लगाने का स्वागत सीपीआई

ट्रैक सिटी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा के सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस बयान जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने नफरत फैलाने, संप्रदायिक, तुगलकी फरमान और असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक मनमाने, एक तरफा ,गैर कानूनी, जन विरोधी, मानवाअधिकार विरोधी, और सांझी संस्कृति और गंगा जमुना तहजीब, जनता का आपसी भाईचारे को तोड़ने वाले और मुसलमान को आर्थिक संकट ग्रस्त करने की साजिश के तहत तत्संबंधी आदेश जारी किया था इस आदेश पर रोक लगाने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है।
भविष्य में इस तरह की कार्रवाइयों पर रोक लगाने हेतु भी प्रभावी उपाय किए जाना चाहिए।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button