कोरबा

हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में चोरी: 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड काटे, आधा जलस्तर हुआ खाली।

मरम्मत के बाद छोड़ा गया 2500 क्यूसेक पानी, पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा नगर निगम की पेयजल योजना से जुड़े हसदेव नदी पर निर्मित सर्वेश्वर एनीकट में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एनीकट के गेटों में लगे सॉफ्ट रॉड को काटकर पार कर दिया, जिससे एनीकट का लगभग आधा जलस्तर बह गया। घटना के बाद सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को त्वरित मरम्मत कार्य कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, सर्वेश्वर एनीकट में कुल 105 गेट स्थापित हैं, जिनमें से 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड को चोरों ने नुकसान पहुंचाया। ये सॉफ्ट रॉड गेटों को खोलने और बंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के कुदरी बैराज को भरने के लिए पानी की मांग आने पर जब सिंचाई विभाग के अधिकारी स्थल पर पहुंचे, तब इस चोरी का खुलासा हुआ।

घटना के बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया और क्षतिग्रस्त गेटों को दुरुस्त किया गया। मरम्मत के उपरांत दर्री बैराज के एक गेट को खोलकर लगभग 2500 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया।

हालांकि इस घटना का कोरबा शहर की पेयजल आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। एनीकट से लगभग 500 मीटर ऊपर स्थित इंटेक वेल से पंप के माध्यम से पानी को कोहड़िया जल शोधन संयंत्र तक पहुंचाया जाता है, जिससे नियमित जल आपूर्ति जारी रही।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पंप हाउस क्षेत्र में नहर पर बने लोहे के पुल तथा इंटेक वेल के गेट को चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। पूर्व में हुई घटना में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। फिलहाल इस मामले में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

सिंचाई विभाग के उप संभागीय अधिकारी पीके टोप्पो ने बताया कि एनीकट के गेटों की मरम्मत करा ली गई है और वर्तमान में बैराज के एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही एनीकट को पुनः भरने के लिए भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा तथा मामले की सूचना पुलिस को दी जाएगी।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button