कोरबा

दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन पलटा, बच्ची की मौत, 10 से ज्यादा घायल।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बांकी मोगरा थाना क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द (कोरबा) गवन (दुल्हन) लेकर लौट रहा वाहन क्रमांक CG 11 BJ 9084 दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

वाहन में महिलाएं और बच्चे थे सवार

वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को SECL अस्पताल, बांकी मोगरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

हादसे की जानकारी मिलते ही दर्री CSP भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button