कोरबा

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दिनांक 29.06.2026 को थाना कुसमुण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 6 अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा किया। इस कार्रवाई में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी एवं बालकों के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*गिरफ्तार मुख्य आरोपी*

अविनाश कुमार यादव पिता लखन लाल यादव, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी कोसमंदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

*प्रकरणों का विवरण*

थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें कपड़ा दुकान में छप्पर तोड़कर चोरी की गई थी।

थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें एक दुकान में चोरी की गई थी।

थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें घर में चोरी की गई थी।

थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें घर में चोरी की गई थी।

थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का प्रकरण, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं अन्य वस्तुओं की चोरी की गई थी।

थाना उरगा के अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 305(1), 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें मोबाइल दुकान में चोरी की गई थी।

*विशेष तथ्य*

थाना कुसमुण्डा क्षेत्र की 5 घटनाओं में विधि-संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाई गई। थाना उरगा के 1 प्रकरण (मोबाइल दुकान चोरी) में भी बालकों की संलिप्तता पाई गई। सभी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। वयस्क आरोपी अविनाश यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*बरामद सामान*

आरोपी एवं विधि-संघर्षरत बालकों के कब्जे से मोबाइल फोन, इनवर्टर व बैटरी, कपड़े एवं जूते तथा अन्य घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है।

*आगे की कार्रवाई*

पुलिस टीमें फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। शीघ्र ही सभी फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान जारी रहेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button