कोरबा

दो ट्रक आमने सामने भिड़े, चालक की मौके पर ही मौत हो गई

कोरबा(कटघोरा)/ट्रैक सिटी न्यूज़।जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी मार्ग में सड़क हादसे से लोगों की मौत हो रही है। ताजा हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास देर रात लगभग 1:30 बजे घटित हुई है। बताया जाता है कि दो ट्रकों के बीच आमने सामने भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रकों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में ही फस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक को निकालने की कवायद शुरू की गई। घंटो चले इस कवायद के बाद तड़के लगभग 05:00 बजे ट्रक में फंसे चालक के शव को किसी तरह बाहर निकाला गया.

बताया जाता है कि एक ट्रक में धान लोड है, जबकि दूसरे ट्रक में कोयला लोड है। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुई हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने में लगी हुई है.

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button