कोरबा

दो नंबर गेट से निकलने वाले वाहनों के कारण पानी की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगा डीएसपीएम संयत्र के बाहर धरने पर बैठे लोग

कोरबा (ट्रैक सिटी)। नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में रहने वाले लोगों ने डीएसपीएम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वार्ड पार्षद के साथ बड़ी संख्या में लोग संयंत्र के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

लोगों के प्रदर्शन के कारण संयंत्र से न तो कोई बाहर आ पा रहा है और न ही कोई अंदर जा पा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि “संयंत्र के दो नंबर गेट से निकलने वाले भारी वाहनों के कारण घरों तक सप्लाई होने वाले पानी की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त हो जा रही है

जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई यही वजह है कि लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।”

 

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button