गरियाबंद

नगरीय निकायों में 27 जुलाई से लगेंगे शिविर।

राशन, पानी, बिजली, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 27 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन प्रत्येक वार्ड में किया जायेगा। शिविर में नगरीय निकाय के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित होकर समस्या का निराकरण यथा संभव मौके पर ही करेंगे। इस शिविर में करदाताओं को भी करों का भुगतान वार्ड में ही करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। जिले के नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत क्षेत्र में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के रूप में वार्डवार शिविर का आयोजन किया जायेगा। जहां स्थानीय समस्याओं का निदान किया जा सकेगा। ऐसे शिविरों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, पार्षदों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति से आमजन की भागीदारी में भी वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि स्थानीय नगरीय निकायों द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य दायित्व है। स्थानीय नागरिक समस्याएं यथा – नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोट-छोटे कार्य होते है, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है साथ ही नल लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों एवं गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गडढ़े पाटना, स्ट्रीट लाईट के मरकरी, बल्ब, ट्यूब का बंद रहना आदि समस्याएं भी है। सारे कार्य आम नागरिकों की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं और कार्यो से संबंधित है। इन समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से किये जाने पर नगर पालिका के प्रति आमजन के सदभाव बढ़ेगा, वही स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का निराकरण भी शीघ्र हो सकेगा ।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button