कोरबा

नहीं रहे अंचल के प्रसिद्ध गायक जाकिर हुसैन

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार शाम आकस्मिक देहावसान हो गया। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जाकिर हुसैन परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। बिलासपुर से कोरबा लौटते वक्त अचानक उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी और थोड़ी देर में अंतिम सांस ले ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था.इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और शुभचिंतकों का उनके पुरानी बस्ती वार्ड 5 रानी रोड धनवार पारा स्थित निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जाकिर हुसैन के निधन की खबर मिलने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button