जांजगीर-चाँपा

नाम निर्देशन के अंतिम दिन 06 अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया नाम निर्देशन पत्र एवं 81 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जांजगीर-चांपा 31 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 अक्टूबर नाम निर्देशन के अंतिम दिन 06 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया एवं तीन विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा कुल 81 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा के लिए 02, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के लिए 01 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ के लिए 03 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से भागवत केवंट, चरणदास पनिका जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 से डेविड जोसेफ एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ से  देवेन्द्र कुमार खाण्डेकर, संतोष कुमार खुंटे एवं चन्द्र मोहन पकवासा ने नाम निर्देशन पत्र लिया।
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 – जांजगीर-चांपा से 33 एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 से 21 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 – अकलतरा से राघवेन्द्र कुमार सिंह ने चार, दशरथ लाल पटेल ने तीन, राजेश सिंह धु्रवे, महेत्तर गोड़, सुश्री वर्षा नेताम, भोला शंकर गोड़ ने दो, श्रीमती ऋचा जोगी ने चार, जीवन लाल यादव, सुनील कुमार किरण, विनोद शर्मा ने दो, त्रिपतीनाथ कैवर्त्य, भागवत प्रसाद केंवट ने दो, आनंद प्रकाश मिरी, शैल कुमार कुर्रे, रोहित कुमार पटेल ने दो, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 – जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, नारायण प्रसाद चंदेल ने दो, ब्यास नारायण कश्यप ने दो, रविन्द्र द्विवेदी, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती सावित्री यादव,  बसंत कुमार साहू, बलराम सूर्यवंशी ने दो, हेमंत टंडन ने चार, ब्यास कश्यप ने दो, रामेश्वर सूर्यवंशी ने दो, ब्यास नारायण कश्यप ने दो, भोलाराम सतनामी ने दो, कीर्तन लाल पटेल, तोप कुमार बंजारे ने दो, सुरेन्द्र यादव ने दो, नथराम सतनामी, रामकुमार साहू, डेविड जोसेफ, श्रीमती बीना साहू, नीलम सोनी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 – पामगढ़ से श्रीमती इंदु बंजारे ने तीन, मयाराम नट ने दो, श्रीमती शेषराज हरबंश ने तीन, गोरेलाल बर्मन ने दो, श्याम लाल बंजारे ने तीन, संतोष कुमार खुंटे, लक्ष्मी सिंह बंजारे, वीरेंद्र पाटले, सरिता खरे, श्रीमती आशा ब्रम्हे, दिनेश कुमार बंजारे, राजेन्द्र कुमार महिलांगे, मुकेश लहरे ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button