कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। बुधवारी बाईपास मार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने जब निगम का तोड़ू दस्ता अमला पहुंचा तो वार्ड वासियों ने उन्हें रोक दिया। वार्ड वासी और पार्षद का कहना है कि सब स्टेशन के पास उन्होंने एक अस्थाई चबूतरे का निर्माण किया था जहां पर एक धार्मिक कार्यक्रम होना था परंतु निगम के तोड़ो दस्ते ने यहां पहुंचकर जेसीबी से उक्त मंच को तोड़ दिया है जिससे आक्रोशित बस्ती वासियों ने निगम अमले को घेर लिया है।
पार्षद का आरोप है कि बुधवारी बाईपास मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण तो कई बार हटाने के लिए निगम को आवेदन दिया गया है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है और आज कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे अस्थाई मंच को निगम में त्वरित कार्यवाही करते हुए तोड़ दिया।

