कोरबा

निगम टीम के साथ आयुक्त उतरे सड़क पर, बिना मास्क पहने लोगों को पहनवाया मास्क, दी समझाईश

पूरे कोरबा शहर का किया भ्रमण, मास्क न लगाने वालों पर लगा अर्थदण्ड

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटीआयुक्त कुलदीप शर्मा ने कल निगम अफसरों की टीम को साथ लेकर पूरे कोरबा शहर का भ्रमण किया, शहर की सड़क पर उतरकर एवं चौक-चौराहों पर घंटों खडे़ रहकर बिना मास्क पहने आवाजाही करने वाले लोगों को मास्क पहनवाया, उन्हें समझाईश दी कि वे बिना मास्क पहने घर के बाहर न निकलें, इसके साथ ही ऐसे लोगों पर निगम अमले ने अर्थदण्ड भी लगाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा बचाव व सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, एक तरफ जहॉं लाउण्डस्पीकर से मुनादी कराकर लगातार लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, बाजारों, आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्रों का सेनेटाईजेशन  व विशेष साफ-सफाई का कार्य निगम लगातार कर रहा है, मास्क न लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही भी लगातार जारी है, इसके बावजूद लोग बिना मास्क पहने घरों से निकलकर बाजारों, सार्वजनिक स्थानों में पहुंच रहे हैं तथा संक्रमण के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। कल आयुक्त कुलदीप शर्मा ने निगम की टीम के साथ शहर का दौरा किया, इस दौरान आयुक्त श्री शर्मा तानसेन चौक, कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, जैन चौक, सी.एस.ई.बी.चौक, टी.पी.नगर चौक होते हुए पुराने कोरबा शहर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैण्ड पहुंचे, उन्होने सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क लगाने व कोविड प्रोटोकाल का पालन करने हेतु समझाईश दी तथा चौक-चौराहों पर घंटों खडे़ रहकर बिना मास्क पहने आवाजाही करने वाले लोगों को मास्क पहनवाया, हिदायत दी, इसके साथ ही मौके पर उपस्थित निगम अमले ने अर्थदण्ड भी लगाया।

सब्जी विक्रेताओं व खरीददारों को पहनाया मास्क- आयुक्त श्री शर्मा के निर्देश पर निगम का अमला कोसाबाड़ी सब्जी बाजार की दुकानों में पहुंचा, सब्जी बेचने वालों को मास्क पहनाया व उन्हें कड़ी समझाईश दी कि वे मास्क अवश्य पहने, इस दौरान बिना मास्क पहने सब्जी खरीदने पहुंचे लोगां को भी निगम अमले के द्वारा मास्क पहनाया गया, समझाईश देने के साथ ही अर्थदण्ड भी लगाया गया।

अभी तक 15600 रूपये लगा अर्थदण्ड- मास्क न पहनने वालों पर निगम द्वारा लगातार अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है, विगत तीन दिनों से की जा रही इस कार्यवाही के दौरान अब तक 15600 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी कड़ी में कल मास्क न लगाने वालों पर 10500 रूपये अर्थदण्ड आरोपित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोरबा जोनांतर्गत 3600 रूपये, टी.पी.नगर जोनांतर्गत 1200 रूपये, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत 2500 रूपये, पं.रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 700 रूपये, बालको जोनांतर्गत 500 रूपये, दर्री जोनांतर्गत 1600 रूपये व सर्वमंगला जोनांतर्गत 400 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button