Korba

निहारिका क्षेत्र में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ निहारिका के पास एक गुमटी में फंदे से लटकी महिला की लाश मिली। मृतका अपने पति और परिवार के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित एक अस्पताल में रह रही थी, जहां उसका दस दिन का शिशु भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मामला शनिवार की तड़के सुबह मामला प्रकाश में आया। हर दिन की तरह लोग सैर सपाटे पर निकले थे, इसी दौरान उनकी नजर निहारिका के बगल में स्थित एक गुमटी में चल रहे बिरयानी सेंटर पर पड़ी, जहां एक महिला की लाश फंदे से लटकी हुई थी। यह खबर मिलते ही लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई दुर्गेश राठौर भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक परिवार बैठा हुआ था। उनसे बातचीत करने पर मृतका की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी प्रियंका बिंझवार के रूप में हुई।

घटनास्थल पर मौजूद उसके पति अनुज कुमार बिंझवार ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। पहले बच्चे की मौत के बाद प्रियंका ने 16 अप्रैल को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। पिछले कुछ दिनों से उसके 10 दिन के बच्चे की तबियत खराब है। दो दिन पहले उसने अपने बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा संचालित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसका इलाज चल रहा है। पति के मुताबिक देर रात प्रियंका बच्चे को दूध पिलाने के लिए वार्ड से निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर इंतजार करने के बाद वे लोग प्रियंका की तलाश में निकले।बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई कर जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button