Korba

पति ने चरित्र शंका को लेकर धारदार कुदाली से की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दीपका थाना अंतर्गत राजीव नगर में पति ने चरित्र शंका को लेकर धारदार कुदाली से की पत्नी की हत्या कर दिया। यहां फूलसाय भगत अपनी पत्नी ग्लोरिया बाई भगत 48 वर्ष, दो पुत्री रचना भगत 21 वर्ष, एकता भगत 16 वर्ष, दो पुत्र अर्पित भगत 18 वर्ष तथा आयुष भगत सात वर्ष के साथ एक किराए के मकान में निवास करता है। बताया जा रहा है कि फूलसाय शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब के नशे में रहता था। बताया जा रहा है कि फूलसाय अक्सर अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका करता था और इसी बात पर दोनों के मध्य विवाद होता था। रविवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान पुन: दोनों के मध्य विवाद हुआ। इस पर घर में रख कुदाली से उसने पत्नी पर वार कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

घटना में गंभीर रूप से घायल ग्लोरिया बाई को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस ने आरोपित पति फूलसाय को गिरफ्तार कर लिया। दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि पूछताछ में फूलसाय ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उसका कहना है कि पाप का अंत कर दिया है और उसका कोई पछतावा नही है। बहरहाल मामले में पुलिस ने आरोपित पति के विरूद्ध हत्या का मामला कायम कर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। हत्या किए जाने से मां नहीं रहीं वही पिता के जेल जाने से चारों बच्चे बेसहारा हो गए।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button