कोरबाकोरबा/पाली

पत्ता तोड़ने जंगल गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला, रिटायर पंचायत सचिव समेत दो घायल।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भादा में जंगल से तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में रिटायर पंचायत सचिव बृजपाल तंवर और धनसिंह धनुहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण जंगल में वनोपज संग्रहण के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वहां मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास नर और मादा भालू अपने शावकों के साथ मौजूद हैं। शावकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क भालू किसी भी हलचल या खतरे की आशंका पर आक्रामक हो जा रहे हैं।

हमले में दोनों ग्रामीणों के शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों जंगलों में तेंदूपत्ता, महुआ और चार जैसे वनोपजों की भरपूर पैदावार हो रही है। इन्हें संग्रह करने बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों की ओर जा रहे हैं। वहीं महुआ और अन्य फलों के कारण भालू भी जंगलों और झाड़ियों के आसपास सक्रिय हो गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अनजाने में भालुओं के करीब पहुंचने पर वे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और हमला कर देते हैं। इस मौसम में भालू के हमलों की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए जंगल जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ग्रामीणों से समूह में जंगल जाने, सतर्क रहने तथा सुरक्षा के लिए लाठी-डंडा जैसे साधन साथ रखने की अपील की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सामूहिक रूप से सामना किया जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button