कोरबा

ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सो रहे एक हमाल की लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाली का काम करता था। वह ओवरब्रिज के नीचे अन्य मजदूरों के साथ अस्थायी रूप से रहकर जीवनयापन करता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार सुबह राजेश का उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

बताया जा रहा है कि दोपहर में राजेश चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी दोबारा वहां पहुंचा और लाठी से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button