कोरबा

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला मामले में हुई कार्रवाई: जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के कथित अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जजिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रशासन की टीम पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में रज्जाक अली का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच की, जिसमें निर्माण को अवैध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात है ।

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर भी तेज है।

कोरबा जिले में यूपी के तर्ज पर पहली बार किसी अपराधी पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई के बाद अपराध करने वालों में प्रशासन को लेकर एक डर का माहौल बनेगा विष्णु देव साय की सरकार में इस प्रकार की कार्यवाही किल सराहना कर रहे हैं

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button