NEWS

पत्नी से नाराज पति की पेड़ से लटकी मिली लाश

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के मानिकपुर उरांव बस्ती क्षेत्र में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की ग्राम नकटीखार में पेड़ से लटकी लाश मिली हैं। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लाश लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा।
मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले दो दिनों से मानिकपुर से नकटीखार में अपने रिश्तेदार के यहां खेत में काम करने जा थी। शुक्रवार की सुबह वो काम करने गई हुई थी। काम के दौरान उसका पति उस जगह पर पहुंचा और घर जाने के लिए जिद करने लगा। परंतु काम की वजह से पत्नी ने बाद में आने की बात कही। इस बात से नाराज होकर उसका पति वहां से चल गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसे जानकारी मिली कि खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से उसकी लाश लटकी हुई मिली हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक मानसिंह उरांव ट्रैक्टर ड्राइवर था और उसके 2 बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। सिविल लाइन थाना में पदस्थ एएसआई अश्वनी निरकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। आगे की जांच कार्यवाही जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button