Korba

परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे पति-पत्नी, लौटते ही पति ने खाया जहर हुई मौत….

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए गए हुए थे। इस दौरान पति ने जहर का सेवन कर लिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक छतराम उम्र (41वर्ष) अपनी पत्नी के साथ काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। बुधवार को काउंसलिंग के दौरान छतराम शराब के नशे में था, जिसके चलते काउंसलिंग नहीं हो पाई। घर लौटते समय उसने जहर का सेवन कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छतराम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक छतराम मूलतः बाराद्वार निवासी था। वह खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में किराया के मकान पर रहता था। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण वे पिछले एक माह से अलग रह रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button