कोरबा

पशु विभाग ने मवेशियों को हादसे से बचाने पहनाए रेडियम पट्टी

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिलान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग कटघोरा-बिलासपुर पर सड़कों पर बैठे घूमन्तु पशुओं को सडक दुर्घटना से बचाव हेतु रेडियम पट्टी पशु विभाग द्वारा पहनाने का कार्य किया जा रहा है। सड़कों पर बैठे मवेशी अक्सर रात के समय दुर्घटना का शिकार हो जाते है। जिससे वाहन चालकों की भी जान चली जाती है। ऐसे में रेडियम पट्टी के कारण दूर से ही वाहन चालको को चमक से सतर्क होने का मौका मिलता है एवं सड़क दुर्घटना होने से बच जाते है। इस कड़ी मे कोरबा शहर मे भी रेडियम पट्टी लगाया गया तथा नेशनल हाईवे स्थित मवेशियों को पाली शहर, तिवारता, दीपका मार्ग, कटघोरा मार्ग मे करीब 70-80 पशुओं को रेडियम पट्टी पहनाई गयी।
इस कार्य हेतु जिला अधिकारी उपसंचालक डॉ. एस.पी. सिंह के साथ जिले से डॉ. एच.के. सोनी ने उपस्थित होकर कार्य संपादन कराया। साथ में पाली विकासखंड के डॉ. यू.के. तंवर के नेतृत्व मे डॉ. प्रशांत देवांगन, डॉ. निकिता डहरिया, एस.पी. खांडे, घनश्याम कँवर, शशिकांत वारे एवं विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साथ में रहे। उपसंचालक द्वारा सभी पशु पालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़े एवं आमजनों से निवेदन किया गया कि जिन पशुओं को रेडियम पट्टी पहनाई गयी है उसे ना उतारे। ताकि सभी के जान माल की रक्षा हो सके।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button