कोरबा (ट्रैक सिटी)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत पिंकू रंजन को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पिंकू रंजन ने नियुक्ति के लिए संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को गति देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पिंकू रंजन के नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से जिले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा।
Leave a Reply

