कोरबा

पुरातत्व संग्रहालय में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा (ट्रैक सिटी)। सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व क्वाटर नंबर सुपर एफ 428 निवासी हरि सिंह क्षत्रिय जो जिला पुरातत्व संग्रहालय में मार्गदर्शक के पद पर कार्यरत है दिनांक 23.06.2023 को दोपहर 02.00 बजे संग्रहालय को बंद कर अपने घर चला गया थे।। दो दिन अवकाश होने से दिनांक 26.06.2023 को सुबह लगभग 11.00 बजे निहारिका घंटाघर में स्थित जिला पुरातत्व संघ संग्रहालय कोरबा ड्यूटी पहुंचे तो अंदर जाकर देखा छत में रस्सी लटका हुआ था और दरवाजा का ताला टूटा हुआ था सामान फैला हुआ था । सो केष के कॉच टुटा हुआ था जिसमें से पुरानी इस्तेमाली जंग लगा हुआ 03 नग भरमार बंदुक 01 नग, देषी कट्टा, 01 नग रिवाल्वर का बट, 02 नग तलवार, 21 नग प्राचीन सिक्के, चॉदी और तॉबे का, 20 नग डालडा सिक्के के गहने, 01 नग खाली कारतूस, 01 नग धागे का बसनी (पर्स) 01 नगर वाल हेंगर, 02 नग बक्कल, 02 नग तीर, 02 नग कुल्हाडी, 01 नग फरसा जिसकी कीमत लगभग 25000/-रूपये का सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध क्रमांक 279/2023 धारा 457,380,34 भादवि कायम किया गया है। विवेचना के दौरान अपचारी बालक को दिनांक 27.06.2023 को सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर, अपचारी बालक का मेमोरण्डम कथन लिया जाकर जप्ती कार्यवाही की गई है। अपचारी बालक ने अपने साथ आरोपी खलेष्वर पात्रे उर्फ बल्ला पता सियान सदन के पीछ के साथ मिलकर चोरी करना बताया था। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी खलेष्वर पात्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपी का मेमोरण्डम कथन लिया जाकर आरोपी से 01 नग कट्टा, 08 नग सिक्का जप्त किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button