कोरबा (ट्रैक सिटी) शहर के पुराना बस स्टैंड के पास बुधवार को उसे वक्त हंगामा मच गया जब एक कार चालक ने सड़क किनारे ठेला लगाने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी मिल रही है की पार्किंग को लेकर कार चालक और ठेला संचालक के बीच विवाद शुरू हुआ था।

जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां दुकानों के सामने ही बेतरतीब तरीके से ठेले लगाए जा रहे हैं साथ ही पास मे संचालित बैंक आने वाले ग्राहक भी अपनी गाड़ियां वही खड़ी कर देते हैंं। बस्ती वासी और व्यवसाईयों द्वारा बार-बार निगम और पुलिस प्रशासन से यह शिकायत की गई है कि रोड किनारे लगने वाले ठेले और गुमटियों को अन्यत्र स्थापित किया जाए जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो।
शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार निगम के अधिकारी और यातायात व्यवस्था संभालने वाले जवान इन सबको देखते हुए भी आंख मूंद कर बैठे हैंं। दिखावे के तौर पर इन्हें कुछ देर के लिए हटाया जाता है पर यहां ठेला लगाने वाले लोग उसी जगह पर वापस आ जाते हैं।
कड़ी कार्रवाई की मांग
ठेला-गुमटियों के संचालकों द्वारा कहा जाता है कि वह रोजी-रोटी के लिए यहां पर ठेला लगा रहे हैं लेकिन उन्हें यातायात व्यवस्था से कोई भी सरोकार नहीं। निगम और यातायात व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे लोगों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें निश्चित जगह आवंटित कर व्यवस्था प्रदान करना चाहिए। पूर्व में निगम द्वारा फल व्यवसाय और ठेला लगाने वाले लोगों को इतवारी बाजार में व्यवस्थित किया गया था परंतु कुछ दिनों बाद पुनः सड़कों पर लौट आए। शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए जल्दी अगर इन्हें अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया तो आने वाले समय में और भी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहेगी।
लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने के कारण ही यह दुर्घटना हुई हैं। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम उठाना आवश्यक है। निकट भविष्य मैं ऐसी कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए पहल करना आवश्यक है । कार्रवाई न होने पर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार किसे ठहराया जाएगा।

