कोरबा

पॉलिटेक्निक कॉलेज के चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश-जांच में जुटी पुलिस

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में संचालित पाॅलीटेक्निक काॅलेज के चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली हैं। मृतक का शव उसके कमरे में पाया गया है। घटना की सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई पुरी करके लाश को पीएम के लिए भिजवाया।
मृतक का नाम नवल सिह मैहर बताया जा रहा है, जो मूल रुप से भोपाल का निवासी था और पिछले ढाई दशक से कोरबा में ही रहकर पाॅलीटेक्निक काॅलेज में चपरासी का काम करता था। सुबह काफी देर तक जब नवल नहीं उठा तब पड़ोसियों ने उसे आवाज लगाई बावजूद इसके नवल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो अंदर उसकी लाश पड़ी थी। मृतक के परिजन भोपाल से कोरबा पहुंच रहे हैं जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ही नवल के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button