कोरबा

प्रतिभावान अधिवक्ताओ और बच्चों का सम्मान किया जिला न्यायाधीश ने

अधिवक्ता परिवार मिलन समारोह आयोजित

कोरबा,15 जनवरी,(ट्रैक सिटी न्यूज़) जिला अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर अधिवक्ता परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर कोरबा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डी एल कटकवार जिला न्यायाधीश कोरबा तथा  बी राम प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय कोरबा उपस्थित थे।

प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, कला, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं सुरेंद्र पुरोहित, डॉ संदीप उपाध्याय, डॉ रितेश मिश्रा, मोहन सोनी, गजेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती मधु पांडे, श्रीमती शिल्पा दांडेकर,आकाश आहूजा, राजेन्द्र साहू, अरुण बजाज का सम्मान किया गया।

अधिवक्ता परिवार के उत्कृष्ट प्रतिभावान बच्चे योगिता शुक्ला, निशांत पटेल, अरुणिमा शर्मा,आर्या साहू, पुष्पेन्द्र देवांगन, स्वेच्छा सिंह, अमर राठौर, ऐजल धीवर, प्रकृति चौहान, अर्पित बरोई, कृष देवांगन, रजत गोयल, लक्ष्य देवांगन, प्रदुम गोयल, साक्षी शर्मा, ऐना सिंह, अनविता त्रिवेदी, सुमन शर्मा,अलनिका सोनी, सृष्टि शर्मा, हर्षित आदि को भी मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संजय जायसवाल अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, नूतन सिंह ठाकुर सचिव अधिवक्ता संघ, विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार, अति. जिला न्यायाधीश कु. संघ पुष्पा भलपहरी, विशेष न्यायाधीश  विक्रम प्रताप चंद्रा, सीजेएम के के सूर्यवंशी, न्यायाधीश गण ब्रिजेश राय, हरिश्चंद्र मिश्रा, श्रीमती प्रतिक्षा अग्रवाल, मनप्रीत जांगड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री कटकवार ने अधिवक्ता मोहन सोनी द्वारा पेन्सिल से बनाए गए छायाचित्रों का विमोचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने मधुर गीतों और नृत्यों का उपस्थित दर्शकों ने खूब तारीफें की। अधिवक्ता संघ के क्रीड़ा सचिव रवि भगत ने आभार व्यक्त किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button