कोरबा

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित।

ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इन विद्यालयों का उद्देश्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु सघन तैयारी उपलब्ध कराना है। जारी समय-सारणी के अनुसार प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026, रात्रि 11ः59 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के मध्य सुधार कर सकेंगे। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 01 मई से 09 मई 2026 के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने में सहायता के लिए छात्र अपने विकासखंड के नजदीकी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (छुरीकला, लाफा पाली, पोड़ी-उपरोड़ा) अथवा प्रयास आवासीय विद्यालय, डिंगापुर (कोरबा) में संपर्क कर निर्धारित समय में निःशुल्क सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए विभाग के अधिकारी 7869096888 और 7389452766 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button