कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के शासकीय महाविद्यालय बरपाली में प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर श्रीमती लता तिवारी को सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में एवं डॉ. टी.एल. मिर्झा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद वर्मा एवं समस्त स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न से उनका सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्रति अपने लगाव का परिचय देते हुए श्रीमती लता तिवारी जी ने महाविद्यालय परिवार को स्मृति चिन्ह के रूप में एक फ्रिज भेंट किया।सभी ने तिवारी मैडम को उपहार भेंट कर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना किए।

